फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Buses increased on local routes, yet passengers kept wandering

Pilibhit News: स्थानीय मार्गों पर बढ़ाईं बसें, फिर भी भटकते रहे यात्री

Sun, 26 Jan 2025 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Buses increased on local routes, yet passengers kept wandering
शहर के असम चौराहे के पास ​वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद
पीलीभीत। बड़ी संख्या में रोडवेज बसें कुंभ के चलते प्रयागराज जाने के बाद से यात्रियों की दुश्वारियां कम नहीं हो रहीं। 80 बसें प्रयागराज जाने के बाद स्थानीय स्तर पर परिवहन निगम के पास 22 बसें ही उपलब्ध हैं। ऐसे में शनिवार को इनमें से 10 को स्थानीय मार्गों पर संचालित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दिनभर यात्री गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बस की तलाश में भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब 12.15 बजे असम चौराहे से दिल्ली, बहेड़ी, अमरिया, सितारगंज आदि मार्गों पर जाने के लिए यात्री खड़े हुए थे। यात्रियों ने बताया कि काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे है, लेकिन कोई बस नहीं आई।
विज्ञापन

वहीं, पौने एक बजे नौगवां चौराहे पर कोई बस नहीं खड़ी थी। चौराहे पर लाइन में करीब पांच से छह ईको कार खड़ी थी। इनमें क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा था। रोडवेज बस न होने की वजह से यात्री मजबूरन इन्हीं वाहनों में बैठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो: 17
जरूरी काम से शहर आया था। करीब आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। अब तक बस नहीं आई है। - पूरनलाल
----------
फोटो: 18
काम से बहेड़ी जाना है। एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं आई। कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही। - वीरपाल
-----------
फोटो: 19
मां के साथ एक समारोह में जा रहे है, लेकिन रोडवेज या फिर कोई निजी बस काफी देर से चौराहे पर नहीं आई है। डग्गामार वाहनों के चालक ज्यादा किराया मांग रहे हैं। - भगवत सरन

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद

शहर के असम चौराहे के पास वाहन के इंतजार में खड़े लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed