{"_id":"69ff93763233af1a390b82ce","slug":"bullies-beat-up-an-employee-of-the-pakriya-mangali-cooperative-society-and-tore-up-records-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159154-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दबंगों ने पकड़िया मंगली सहकारी समिति के कर्मचारी को पीटा, अभिलेख फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दबंगों ने पकड़िया मंगली सहकारी समिति के कर्मचारी को पीटा, अभिलेख फाड़े
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरा अकबरगंज स्थित पकड़िया मंगली सहकारी समिति में ज्यादा खाद न देने से नाराज दो दबंगों ने समिति कर्मचारी को पीटा दिया। इसके बाद अभिलेख भी फाड़ दिए। मामला पुलिस तक पहुंचा है, लेकिन अभी कार्रवाई नहीं हुई है l
समिति के कर्मचारी मोहित कुमार ने पुलिस को गई तहरीर में कहा है कि वह शनिवार की शाम 4़़ 30 बजे समिति में खाद वितरण कर रहा था l उसी समय गांव सिमरा अकबरगंज के दो दबंगों ने मोहित से ज्यादा खाद देने को कहा। मोहित ने कहा कि मानक के हिसाब से ही खाद मिल पाएगी। मानक से ज्यादा खाद नहीं मिल पाएगी। इसी बात पर विवाद हो गया। पहले दबंगों ने मोहित से गाली-गलौज की, उसके बाद उसे लात घूंसों से पीट दिया। कपड़े भी फाड़ दिए। मोहित ने जिला मुख्यालय पर जाकर विभागीय उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विभागीय उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद मोहित ने देर शाम कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। तहरीर में दोनों दबंगों को नामजद किया है l तहरीर में सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी अभिलेख फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है l वहीं, कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद