फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bulldozer runs on encroachment in Pilibhit

पीलीभीत में गरजा बुलडोजर: सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई, दुकानदारों में मची खलबली

Tue, 17 Dec 2024 02:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 02:38 PM IST
सार

Pilibhit News: सब्जी मंडी में सुबह सुबह नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। जिसे देख दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटवाया। 

विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment in Pilibhit
सब्जी मंडी में तोड़ा गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में मंगलवार को सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर नगरपालिका का बुलडोजर गरजा। दुकानों के सामने चबूतरा बनाकर किया गया अतिक्रमण तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते पुलिस मुस्तैद रही। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन


सुबह करीब 10:30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर नगरपालिका की टीम के साथ शहर की सब्जी मंडी पहुंचे। काफी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा। नगर पालिका के बुलडोजर से दुकानों के बाहर चबूतरे तोड़े जाने लगे। बुलडोजर चलता देख व्यापारी और आसपास के लोग जमा हो गए। 
विज्ञापन


नगरपालिका की टीम ने 20 से अधिक दुकानों के चबूतरे तोड़ दिए। बता दें कि अतिक्रमण की वजह से सब्जी मंडी की सड़क संकरी हो गई थी। दिन के समय दुकानदार चबूतरे और सड़क तक दुकान का सामान रख लेते थे। इस वजह से आवागमन में दिक्कतें होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed