फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bulldozer ran on illegal colony, construction demolished

Pilibhit News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, ध्वस्त कराया निर्माण

Wed, 07 Aug 2024 04:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on illegal colony, construction demolished
पीलीभीत। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में ऐसी ही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से प्रशासन अवैध कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटा हुआ था। मंगलवार को डीएम से निर्देश मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर तहसील प्रशासन और पुलिस के साथ देशनगर माठिया के पास पहुंचे। यहां पर एक बरातघर के पीछे अवैध रूप से बनाई गई कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी मौजूदगी में ही वहां लगे बिजली के खंभों, बाउंड्रीवॉल और नाली को भी ध्वस्त कराया। सिटी मजिस्ट्रेट की इस कार्रवाई से शहर के कॉलोनाइजर में खलबली मची रही। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया अवैध कॉलोनी को लेकर कॉलोनाइजर को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था। विनियमित क्षेत्र से इसका नक्शा भी पास नहीं है, ऐसे में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कोर्ट के आदेश पर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया



पीलीभीत। ग्राम पंचायत नौगवां पकड़िया में कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने अवैध कब्जे को हटाया।



तहसीलदार राम ऋषि रमन ने बताया कि गाटा संख्या 655 के कुल रकबा 0.101 हेक्टेयर में 72 वर्गमीटर जो खतौनी में श्रेणी 6-1 अकृषिक जलमग्न खंदक खाते की भूमि के रूप दर्ज है पर नन्हे लाल पुत्र कुंदन लाल ने अतिक्रमण किया था। न्यायालय के आदेश पर उसे बेदखल कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार राम ऋषि रमन, नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक तेज बहादुर, लेखपाल धीरज देवल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed