फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Buffaloes will block the way of kanwariyas, broken roads also trouble

Pilibhit News: कांवड़ियों की राह रोकेंगी भैंसें, टूटी सड़कें भी मुसीबत

Sat, 01 Jul 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 01 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Buffaloes will block the way of kanwariyas, broken roads also trouble
गौरी शंकर मंदिर जाने वाले मार्ग से गुजरते जानवर। संवाद
पीलीभीत। सावन शुरू होने में अब कुछ ही दिन हैं। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। इसके बाद कांवड़ियों का शिवालयों में आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शहर में गौरीशंकर मंदिर में हजारों कावडियों को तांता लगता है। जिन मार्गों से होकर कांवड़िये गौरीशंकर मंदिर तक आएंगे वे बदहाल हैं। यहां से सुबह-शाम भारी संख्या में डेयरियों की भैंसे गुजरती हैं। सड़कों पर गोबर पड़ा रहता है। नाली टूटी होने से पानी सड़क पर बहता रहता है। अधिकारियों ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

शहर में कांवड़िये ईदगाह होते हुए जाटों वाला चौराहा, सर्राफा मार्केट, तहसील चौराहे से होते हुए गौरीशंकर मंदिर जाते हैं। सावन शुरू होने वाले हैं लेकिन इन रास्तों को अभी सही नहीं किया गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत गौरीशंकर मंदिर को जाने वाले सीधे रास्ते की है। यहां सड़क से जानवर गुजरते हैं। इनका गोबर भी सड़कों पर फैला रहता है। इसके अलावा तहसील चौराहे से मंदिर को जाने वाला रास्ता भी काफी ऊबड़ खाबड़ है। यहां नाली भी टूटी पड़ी है। बरसात होने पर नाली का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। मंदिर वाले रास्ते में एक खाली प्लॉट में कूड़ा भरा पड़ा है। जिससे वहां दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन

------------
रोडवेज के सामने होगी काफी दिक्कत
रोडवेज बस स्टैंड के पास अमरिया बस स्टैंड की बसें भी खड़ी रहती है। इससे वहां पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। स्टैंड के सामने स्थित मंदिर के ठीक सामने काफी गड्ढे भी हैं। जहां पर कंकड़ पत्थर इन गड्ढों में पड़े हैं। नंगे पांव आने वाले कांवड़ियों को इससे काफी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
वर्जन:
कांवड यात्रा को लेकर रूट मैप तैयार करवाया जा रहा है। नगर पालिका कर्मियों को संबंधित स्थानों पर साफ सफाई के निर्देश दिए गए है। गौरी शंकर मंदिर को जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा एवं जानवरों की आवाजाही को लेकर डेयरी संचालकोंं को नोटिस जारी किया जाएगा। - देवेंद्र सिंह एसडीएम सदर ।

गौरी शंकर मंदिर जाने वाले मार्ग से गुजरते जानवर। संवाद

गौरी शंकर मंदिर जाने वाले मार्ग से गुजरते जानवर। संवाद

गौरी शंकर मंदिर जाने वाले मार्ग से गुजरते जानवर। संवाद

गौरी शंकर मंदिर जाने वाले मार्ग से गुजरते जानवर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed