फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Budget pass of 4.17 crores

4.17 करोड़ मुनाफे का बजट पास

Wed, 29 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 29 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Budget pass of 4.17 crores
4.17 करोड़ मुनाफे का बजट पास
नगरपालिका परिषद में हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए मूल बजट पेश किया गया। नगर पालिका ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 23,34,87000 रुपये खर्च करने का प्लान बनाया है। वहीं आय का लक्ष्य 27,52,50000 रुपये रखा गया है। कुल मिलाकर 4.17 करोड़ रुपये मुनाफे का बजट पेश किया गया है। सदस्यों ने भी बिना किसी अवरोध के बजट पर मुहर लगा दी।नगरपालिका सभागार में बुधवार अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया गया। लेखाकार विनोद त्रिपाठी ने वर्ष 2016-17 में हुई आय व व्यय का ब्यौरा पेश किया। बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 18, 91,13216 रुपये आय हुई, जबकि 17,15,44079 रुपये व्यय हुए। उन्होंने ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 27,52,50000 रुपये अनुमानित आय व 23,34,87000 रुपये व्यय का बजट पेश किया। बताया कि पालिका के खाते में पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 12,61,66897 रुपये बचे हुए हैं। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बिना किसी शोर शराबे के पास कर दिया। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए मछली बाजार व नखासा बाजार के ठेके का भी अनुमोदन किया गया। बताया गया कि मछली बाजार का ठेका 1.68 लाख व नखासा बाजार का ठेका 4.52 लाख में किया गया। सदस्य अनूप कुमार ने सभासद कक्ष निर्माण को लेकर जेई से जानकारी की। कंचन सक्सेना ने वार्ड में कई स्थानों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देते हुए जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। वेदप्रकाश ने नवरात्र पर्व के मद्देनजर यशवंतरी देवी मंदिर रोड को गड्ढा मुक्त कराने का आग्रह किया। शहर की प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त कराने की मांग उठी। बैठक में ईओ वीपी सिंह, जेई दिनेश कुमार राजपूत, कर निर्धारण अधिकारी नर सिंह राणा, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, देवी सिंह, पुष्पा उपाध्याय, मंजू जाससवाल, महेंद्रपाल, इकबाल हजरत, सुभाष सोनकर आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौराहों पर 25 मीटर की परिधि में नहीं लगेंगे होर्डिंग
बैठक में होर्डिंग प्रचार प्रसार ठेके पर चर्चा हुई। तय किया गया कि टनकपुर हाइवे पर भी होर्डिंग्स लगाए जा सकेंगे, लेकिन यह होर्डिंग्स रोड से छह फिट की दूरी पर लगाए जा सकेगें। वहीं चौराहों पर 25 मीटर की परिधि में कोई भी होर्डिंग नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed