{"_id":"65074513ba382ed7ad05c1f6","slug":"bsp-workers-expressed-their-displeasure-by-calling-the-action-unilateral-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-4330-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एकतरफा कार्रवाई बताकर बसपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एकतरफा कार्रवाई बताकर बसपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
Sun, 17 Sep 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद थाने में खड़े संघ के कार्यकर्ता ।संवाद
जहानाबाद (पीलीभीत)। गांव रम्पुरा मिश्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा में मारपीट और संघ का ध्वज उखाड़कर फेंकने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से बसपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उनका आरोप है कि शाखा को दलित बस्ती में लगाया जा रहा है। यहां पहुंचने वाले लोगों को स्वयंसेवक गलत बातें सिखा रहे हैं। इसका कार्यकर्ताओं ने सिर्फ विरोध किया। जब थाने में मामले की शिकायत की गई तो पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर दी। जो कि सरासर गलत है।
पुलिस की मौजूदगी में ही झगड़ गए दोनों पक्ष
गांव रम्पुरा मिश्र में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे तो वहां पुलिस के सामने ही एक-दूसरे से झगड़ने लगे। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एएसपी व सीओ सदर के पहुंचने के बाद मामले को शांत हो सका।
विवाद की सूचना पर रात में मौके पर गए थे। आरएसएस कार्यकर्ता व बसपाइयों के बीच विवाद था। एक पक्ष चाहता था कि यहां कार्यक्रम न हो। इसको लेकर झगड़ा हुआ। दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। - अनिल कुमार यादव, एसपी।
विज्ञापन
संघ की बैठक चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोग आए और हंगामा करते मारपीट शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गईं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा गया है। - दुष्यंत, संघ प्रचारक