फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BSP workers beat up RSS worker and uprooted the flag in Pilibhit

यूपी: गांव में आरएसएस की शाखा का विरोध, स्वयंसेवक को पीटा, बसपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़ फेंका ध्वज

Sun, 17 Sep 2023 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 04:55 PM IST
सार

गांव रंपुरामिश्र स्थित देवस्थान पर चल रही शाखा का विरोध करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के संग शनिवार देर रात मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने वहां संघ के ध्वज को उखाड़ फेंका। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ

विज्ञापन
BSP workers beat up RSS worker and uprooted the flag in Pilibhit
थाने में खड़े संघ कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के गांव रंपुरामिश्र स्थित देवस्थान पर चल रही शाखा का विरोध करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के संग शनिवार देर रात मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने वहां संघ के ध्वज को उखाड़ फेंका। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही एएसपी अनिल कुमार यादव व सीओ सिटी प्रतीक दहिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने संघ कार्यकर्ता की तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के गांव सरौरा के रहने वाले देवेश पुत्र छेदालाल रंपुरा मिश्र स्थित देवस्थान पर संघ की शाखा लगाते हैं। शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे शाखा लगाने के दौरान बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नागेंद्र गौतम व सर्वेश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वहां पर पहुंच गए। दोनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों मौके पर पहुंचकर शाखा को बंद कराने का प्रयास करने लगे। जब स्वयंसेवकों ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन

संघ का ध्वज फेंका

आरोप है कि नागेंद्र व सर्वेश के साथ आए लोगों ने संघ का ध्वज उखाड़ फेंका। इसके बाद मामला गरमा गया। देखते ही देखते वहां मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्ष जहानाबाद कोतवाली पहुंच गए। जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने व उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की अर्जी खारिज: दूसरे समुदाय के ड्राइवर से विवाह के लिए किया था आवेदन; ये था पूरा मामला
 

दूसरे पक्ष की ओर से बसपा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद मौके पर पहुंच गए। इसके बाद थाने के अंदर ही दोनों गुटों में जमकर नोकझोंक होती रही। सूचना मिलते ही एएसपी अनिल कुमार यादव व सीओ सदर डॉ प्रतीक दहिया भी मौके पर पहुंच गए। थाने के अंदर देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के देवेश गंगवार की ओर से आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष भिड़े

गांव में विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्ष थाने के अंदर ही एक दूसरे से झगड़ने लगे। पुलिस पूरी तरह से मूकदर्शक बनी रही। एएसपी व सीओ सदर के पहुंचने पर जैसे तैसे मामले को शांत कराया गया।


 

एकतरफा कार्रवाई से बसपा कार्यकर्ता नाराज

बसपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शाखा को दलित बस्ती में लगाया जा रहा है। जहां पहुंचने वाले लोगों को स्वयं सेवक के द्वारा गलत बातें सिखाई जा रही है। जिसका कार्यकर्ताओं ने सिर्फ विरोध किया। जब थाने में मामले की शिकायत की गई तो पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर दी। जो पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed