{"_id":"62a232bda6bed77d9f3b99af","slug":"bsp-leader-arrested-for-posting-viral-on-social-media-of-bharat-bandh-in-pilibhit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गई माहौल बिगाड़ने की साजिश: सोशल मीडिया पर भारत बंद की पोस्ट वायरल करने पर बसपा नेता गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ी गई माहौल बिगाड़ने की साजिश: सोशल मीडिया पर भारत बंद की पोस्ट वायरल करने पर बसपा नेता गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 Jun 2022 11:19 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:19 PM IST
सार
गिरफ्तार बसपा नेता पीलीभीत की सदर कोतवाली के गांव चंदोई का निवासी रहने वाला है। वह जिला पंचायत सदस्य है। गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान की निंदा करते हुए भारत बंद का एलान करते हुए पोस्ट वायरल की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बसपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में बसपा के जिला पंचायत सदस्य ने सोशल मीडिया पर भारत बंद की पोस्ट वायरल की। पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी सरताज बसपा से जिला पंचायत सदस्य हैं। गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान की निंदा करते हुए भारत बंद का एलान करते हुए पोस्ट वायरल की गई थी। शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने फोर्स के साथ सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी के खिलाफ एसआई विनोद कुमार ने भड़काऊ पोस्ट करने, माहौल बिगाड़ने की धाराओं में रिपार्ट दर्ज कराई है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।