फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BSA Deshnagr School Two children in the study received

बीएसए को देशनगर स्कूल  में दो बच्चे ही पढ़ते मिले

Fri, 13 May 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 13 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
BSA Deshnagr School Two children in the study received
दौरा - फोटो : pilibhit, beureu
बीएसए को परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में तमाम खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने दो प्रधानाध्यापिका का जवाब तलब करने, जबकि एक प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने शुक्रवार सुबह प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय देशनगर अलीगंज का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में पंजीकृत 70 बच्चों के सापेक्ष 17 बच्चे ही पढ़ते मिले। शैक्षिक गुणवत्ता भी निम्नस्तर की पाई गई, जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका अनीता गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 37 बच्चों के सापेक्ष मात्र दो बच्चे ही पढ़ते मिले। यहां शिक्षिका अनवरजहां गैरहाजिर मिलीं। शैक्षिक गुणवत्ता भी खराब पाई गई, जिस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापिका शांति देवी को सुधर जाने की चेतावनी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापिका शांति देवी का वेतन रोकने व गैरहाजिर शिक्षिका का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय ललपुरिया साहब सिंह के निरीक्षण के दौरान छात्र संख्या कम पाई गई। यहां सभी शिक्षिकाएं आपस में बतियाती मिली। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका सोनाली भास्कर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed