{"_id":"d0381ff5e215dc16a33112aef05319b4","slug":"bsa-at-two-schools-off-two-headmaster-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को दो स्कूल मिले बंद, दो हेडमास्टर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को दो स्कूल मिले बंद, दो हेडमास्टर सस्पेंड
Pilibhit
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए को परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में दो स्कूल बंद मिले। उन्होंने दोनों स्कूलों के हेडमास्टरों को सस्पेंड कर दिया। वहीं गैरहाजिर प्रशिक्षु शिक्षकों का मानदेय काटने के निर्देश दिए। वहीं पूरनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालय संडई बंद मिला।
विज्ञापन
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने सोमवार को अमरिया ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव ढकिया फुलकरी स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद मिले। उन्होंने हेडमास्टर अबसार अहमद व रजनी सक्सेना को निलंबित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बहरूआ कॉलोनी में पंजीकृत सौ बच्चों के सापेक्ष मात्र 24 बच्चे ही मिले। यूनिफार्म वितरण की चेक भी नहीं दिखाई गई। प्रशिक्षु शिक्षक अनामिका शुक्ला, परविंदर कौर व शिक्षामित्र हरजीत सिंह के न आने की जानकारी दी गई। जिस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका रामदेई की वेतन वृद्धि रोकने व प्रशिक्षु शिक्षकों व शिक्षामित्र का मानदेय काटने का निर्देश दिए। इसी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में यूनिफार्म की गुणवत्ता ठीक न पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका शर्माबाला सरकार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय बहरूआ में बच्चों की संख्या कम मिलने व शैक्षिक गुणवत्ता ठीक न मिलने पर हेडमास्टर महेशचंद्र का स्पष्टीकरण तलब किया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर में बच्चों की संख्या मिलने पर उन्होंने हेडमास्टरों की फटकार लगाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता निम्न स्तर की मिलने पर हेडमास्टर गिरीशंचद्र की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पूरनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने सोमवार को गांव संडई के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक, भैरोकलां के प्राथमिक और जूनियर, प्राथमिक स्कूल कुंवरपुर, प्राथमिक स्कूल करनापुर, प्राथमिक स्कूल कटपुरा, प्राथमिक स्कूल खमरिया पट्टी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक स्कूल संडई बंद मिला। स्कूल में तैनात शिक्षक रिचा सक्सेना, अनीता, नुसरत परवीन गैरहाजिर मिली। उन्होंने बताया कि स्कूल बंद मिलने पर स्कूल में तैनात तीनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीएसए से की गई। प्राथमिक स्कूल भैरोकलां में एमडीएम न बनना पाया गया।
विज्ञापन