{"_id":"64861811c4ca6025b70f4b04","slug":"brought-the-student-to-the-police-station-and-thrashed-him-accused-of-leaving-him-after-taking-50-thousand-pilibhit-news-c-4-1-179438-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छात्र को थाने लाकर जमकर पीटा, 50 हजार लेकर छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छात्र को थाने लाकर जमकर पीटा, 50 हजार लेकर छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
पूरनपुर। अवैध बंदूक के शक में कक्षा नौ के छात्र को कोतवाली लाकर पीटने और 50 हजार लेकर छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगा है। छात्र के चाचा गांव ढक्काचांट निवासी राशिद ने पुलिस महानिरीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में राशिद ने कहा कि उसका 14 वर्षीय भतीजा कक्षा नौ का छात्र है। एक जून को रात 12:30 बजे दरोगा के नेतृत्व में घर पहुंची पुलिस टीम उसे पकड़कर निजी कार से कोतवाली ले गई। कारण पूछने पर उसके पास अवैध बंदूक होना बताया गया। कोतवाली लाकर भतीजे को लात, घूसों, पट्टे से पिटाई कर बेदम कर दिया गया। विरोध करने पर उसे और उसके भतीजे को हवालात में बंद कर दिया गया।
आरोप है कि बाद में 50 हजार रुपये लेकर और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ा गया। कार्रवाई करने पर झूठे मुकदमों में जेल भेजने की धमकी दी। राशिद का आरोप है कि इससे पहले पुलिस ने उसे और उसके दूसरे भतीजे को झूठे मुकदमे में जेल भेजा था। राशिद ने शिकायत में कार्रवाई की मांग की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि राशिद झूठा आरोप पुलिस पर लगा रहा है। ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है।