{"_id":"66565d17ec4ce0a4630f7054","slug":"brothers-clashed-over-division-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117044-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बंटवारे को लेकर आपस मे भिड़े भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बंटवारे को लेकर आपस मे भिड़े भाई
विज्ञापन
बरखेड़ा। जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में कहासुनी मारपीट में बदल गयी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम पिपरिया मंडन निवासी गीता देवी ने आरोप लगाया है कि 26 मई की रात आठ बजे उसके जेठ धर्मपाल, जेठानी रीना देवी और प्रियंका ने बंटवारे को लेकर गाली गलौज किया। विरोध करने पर तीनों लात घूंसों से पीटने लगे। पति सुंदर लाल बचाने आए तो आरोपी उसकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। संवाद