फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother looking for commercial gas cylinder for sister's wedding

Pilibhit News: बहन की शादी के लिए कॉमर्शियल गैस सिलिंडर तलाश रहे भाई

Thu, 26 Mar 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Brother looking for commercial gas cylinder for sister's wedding
अमरिया कस्बे के एक होटल में भट्ठी पर बन रहे पकवान संवाद
बरातघर संचालकों और कैटरर्स ने खड़े किए हाथ, आयोजकों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

पीलीभीत/ अमरिया। कॉमर्शियल गैस की कमी ने शादी समारोह वाले घरों के मुखियाओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बरातघर संचालकों और कैटरर्स ने हाथ खड़े किए तो लोग खुद ही गैस सिलिंडर की तलाश कर रहे हैं। शादी में कुछ पकवान तो लकड़ी-भट्ठी पर बन जाते हैं। चाट, डोसा और अन्य कई पकवानों के लिए गैस सिलिंडर की जरूरत होती है। अब आयोजक ही व्यवस्था में जुटे हैं।
अमरिया कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बहन की शादी करीब एक सप्ताह बाद होनी है। बरातघर की बुकिंग हो गई। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की जिम्मेदारी संचालक ने आयोजकों को ही दे दिया है। इसी तरह शहर के एक व्यक्ति को सिलिंडर की व्यवस्था करने को कहा गया है। शहर निवासी एक व्यक्ति ने घर-परिवार में प्रयोग होने वाले सिलिंडर से ही सगाई कार्यक्रम के लिए व्यवस्था की है। उधर, कैटरर्स ने भी गैस सिलिंडर की व्यवस्था आयोजक को दे दी है। शादी समारोह वाले परिवार खुद ही सिलिंडर की व्यवस्था में लगे हैं।
विज्ञापन


लकड़ी का किया इंतजाम
अमरिया कस्बे के सिराज की बेटी की शादी होनी है। बरातघर संचालक ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की व्यवस्था करने को कहा। पहले तो उन्होंने प्रयास किया। बाद में उन्होंने लकड़ी भट्ठी पर बनने वाले व्यंजन ही मेन्यू में रखे हैं। लकड़ी का इंतजाम कर लिया है। इसके लिए उन्हें चाट और कुछ अन्य व्यंजन हटाने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी बुकिंग अपने जिम्मे, नए वाले खुद करें इंतजाम
शहर के कैटरर्स आशीष सक्सेना ने बताया कि उन्होंने जो बुकिंग करीब एक माह पहले ली थी। उसके लिए तो सिलिंडर की व्यवस्था कर रहे हैं। आपूर्ति कार्यालय में आवेदन किया है। नई बुकिंग वाले आयोजकों को खुद ही सिलिंडर की व्यवस्था करने को कहा है। कैटरर्स रूपबसंत ने भी बताया कि वे आयोजकों से ही सिलिंडर की व्यवस्था करने को कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed