फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   brother-in-law sexual assaults woman in Pilibhit

देवर ने भाभी पर ढाए जुल्म: शादी के बाद पति गया इंग्लैंड, छोटे भाई ने जबरन बनाए संबंध; सास-ससुर ने भी ढाया सितम

Mon, 10 Apr 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 06:35 PM IST
सार

विवाहिता को छोड़कर पति विदेश चला गया। इसके बाद ससुराल में उस पर सितम होने लगा। आरोप है कि देवर ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
brother-in-law sexual assaults woman in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न किया। उसकी पिटाई की गई। उसे गर्भावस्था में छोड़कर पति विदेश चला गया। देखरेख के अभाव में नवजात पुत्री की तीन महीने बाद मौत हो गई। परिजन की गैरमौजूदगी में देवर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शिकायत पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

विज्ञापन


Pilibhit News: नशे में धुत जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत पर पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन


युवती ने बताया कि सात दिसंबर 2020 को उसकी शादी कलीनगर तहसील के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने दहेज में 12 लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी होने से मना करने पर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। गर्भावस्था में उसे घर छोड़कर उसका पति इंग्लैंड चला गया। फरवरी 22 में पुत्री का जन्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के बल पर देवर ने किया दुष्कर्म 

आरोप है कि सास, ससुर की देखरेख में उपेक्षा के चलते पुत्री की मई 2022 में मौत हो गई। दो अप्रैल को उसके सास, ससुर खेत पर गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में उसके देवर ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़िता ने बताया कि सास, ससुर के खेत से लौटने पर उसने घटना की जानकारी दी। तब उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। घटना की तहरीर घुंघचाई पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब पीड़िता ने एसपी को शिकायत भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed