फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   husband beat up the woman and kicked out of the house in Pilibhit

Pilibhit News: नशे में धुत जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत पर पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Mon, 10 Apr 2023 06:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 06:05 PM IST
सार

पीलीभीत में दहेज के लिए एक विवाहिता का शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जेठ ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
husband beat up the woman and kicked out of the house in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर  विवाहिता को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई। आरोप है कि जेठ ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का  प्रयास किया। शिकायत करने पर पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह साल पूर्व उसकी शादी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पकड़िया निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार आठ लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के बाद से ही ससुर, जेठ, जेठानी दहेज से खुश नहीं हुए। 

विज्ञापन

नशे में धुत जेठ ने की शर्मनाक हरकत 

आरोप है कि दहेज में कार की मांग को लेकर आए दिन विवाहिता को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। कार देने की हैसियत न होने की बात कहने घर से निकालने की धमकी दी जाने लगी। आरोप है कि नशे में धुत जेठ ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह जेठ के चुंगल से छूटी विवाहिता के पति को जानकारी दी। 

इस पर पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके पहुंची। थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मनोज कुमार, ससुर हीरा लाल, जेठ गयादीन, जेठानी धन देवी, पड़ोसी तेजपाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed