{"_id":"59889fde4f1c1b11638b46c3","slug":"brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईयों की कलाई पर बंधी बहनों के स्नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईयों की कलाई पर बंधी बहनों के स्नेह की डोर
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
राख्ाी की ख्ारीदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शहर सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। भद्रा खत्म होने के बाद और चंद्र ग्रहण का सूतक लगने से पहले बहनों ने भाइयों को राखी बांधी लेकिन सुबह से ही बहनें भाईयों को राखी बांधने निकल पड़ीं। इस दौरान बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं भाईयों ने भी उन्हें रक्षा का वचन दिया। उपहार भेंट किए। एसएसबी मुख्यालय पर छात्राओं ने एसएसबी अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी।
भाइयों को राखी बांधने के लिए उनके घर जाने को अपने घरों से बहनों के निकलने की वजह से सोमवार सुबह से सड़कों पर काफी भीड़ रही। ट्रेनों और बसों से लेकर डग्गामार मैजिक व थ्रीव्हीलर खचाखच भरे दिखाई दिए। चंद्रग्रहण का सूतक दोपहर से लग जाने की वजह से घरों में सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी और उनसे रक्षा का संकल्प लिया। भाईयों ने भी उपहार देकर संस्कार पूरे किए। वहीं कई बहनों ने व्रत रखकर पूरे विधि विधान से त्योहार मनाया। बहुत से भाई बहनों के घर और बहनें भाईयों के घर पहुंचीं और रक्षाबंधन की परंपरा निभाई। त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा। ग्राहकों ने त्योहार पर मावा की मिठाई से परहेज करते हुए छेने और बेसन से बनी मिठाई को अधिक तबज्जो दी। देर शाम तक लोगों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र मेें रक्षाबंधन का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों के तिलक कर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर टे्रन बसों में खासी भीड़ रही। मिठाई और राखियों की दुकानों में शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के चलते ट्रेनों व बसों में काफी भीड़ रही। तमाम लोग अपने वाहनों से गए, जिससे सड़कों पर वाहनों की काफी मारामारी रही। बाजार में राखियों व मिठाई की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई।
बिलसंडा। कस्बा समेत आसपास इलाकों में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। त्योहार के चलते बाजार में भी खासी रौनक रही। भीड़ अधिक होने के चलते आवागमन में भी लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बाजार से राखियों और मिठाईयों की खरीदारी की।
न्यूरिया। कस्बे समेत आसपास क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के चलते मिठाई व राखी की दुकानों पर भारी भीड़ रही। मैजिक वाहनों व बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही।
जहानाबाद। यहां भी रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। त्योहार के चलते बाहर से आने वाली बसें और अन्य प्राइवेट वाहन यात्रियों से भरे दिखाई दिए।
मझोला। कस्बे में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को राखियां बांधी। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। कस्बे में देर शाम तक आवाजाही का सिलसिला चलता रहा।
----