फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Broken electric pole could not be replaced even in five years

Pilibhit News: पांच साल में भी नहीं बदला जा सका बिजली का टूटा खंभा

Thu, 16 May 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Broken electric pole could not be replaced even in five years
बीसलपुर के गांव परेवा में लकड़ी के सहारे रोका गया टूटा पोल । संवाद
बीसलपुर। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी से गांव परेवा में बिजली का क्षतिग्रस्त खंभा पांच वर्ष बाद भी बदला नहीं जा सका है। कर्मचारियों ने लकड़ी लगाकर टूटे खंभे को रोका हुआ है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


परेवा के प्रधान आकाश कमल मिश्रा ने बताया कि उनके गांव में करीब पांच वर्ष पूर्व ट्रक की चपेट में आकर बिजली का सीमेंट का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त खंभे को रोकने के लिए उसके पास में एक मोटी और मजबूत लकड़ी लगा दी। इससे क्षतिग्रस्त खंभे की रोकथाम तो हो गई, लेकिन खतरा नहीं टला।
विज्ञापन


नियमानुसार क्षतिग्रस्त खंभे के माध्यम से विद्युत आपूर्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन यहां इस नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गांव में जब बिजली होती है, तब ग्रामीण इस क्षतिग्रस्त खंभे से काफी दूरी बनाकर गुजरते हैं। खंभा न बदले जाने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जागरूक लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में अधिकारियोंं के प्रति रोष है।

उर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। अब संज्ञान में आ गया है। अब इस समस्या का अतिशीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed