{"_id":"53b5c1be909449cd909961bba909fdde","slug":"broadgauge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण को दी भूमि वापस लेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण को दी भूमि वापस लेगा रेलवे
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत से मैलानी तक ब्राडगेज के लिए पूरनपुर में निर्माण कंपनी का कार्यालय बनाया गया है। निर्माण कंपनी की ओर से पूरनपुर, माला, दुधियाखुर्द, सेहरामऊ में रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बनने वाले दस पुलों में से प्रसादपुर हाल्ट के समीप पुल निर्माण तेजी से हो रहा है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि पीलीभीत से मैलानी के बीच दस पुल बनने है। माला, शाहगढ़ सहित तीन स्थानों पर बड़े पुलों का निर्माण होगा। माला और शाहगढ़ में रेलवे की भूमि जो वन विभाग को दी गई थी और उस पर वन विभाग के वृक्ष खड़े हैं। उसमें से कुछ भूमि को वन विभाग से वापस लिया जाएगा। इसके लिए पत्राचार शुरू कर दिया गया है, ताकि पुलों का निर्माण आसानी से हो सके। उन्होंने बताया कि भोजीपुरा-पीलीभीत के बाद पीलीभीत-मैलानी का ब्लाक लेने की योजना है। इसके चलते अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। लाइन के लिए गिट्टी कहां से और कैसे, कितनी आनी है। इसका सर्वे कार्य पूरा करा लिया गया है। गिट्टी और स्लीपर जल्दी आना शुरू हो जाएगा।
अमरैयाकलां। परसादपुर हाल्ट के समीप गहयाई नदी पर पुल निर्माण को जनवरी माह में कई मीटर टेस्ट पाइल तैयार किया गया था। अब इस पर मिट्टी से भरे कई कट्टे लादकर पुल के टेस्ट पाइल की क्षमता का आंकलन किया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि पुल को कितनी क्षमता का तैयार किया जाए। निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि टेस्ट पाइल की क्षमता की जानकारी आदि को शीघ्र ही अफसर पहुंचेंगे।