फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Broadgase work on Pilibhit-Majha rail route in last round

पीलीभीत-मझोला रेल मार्ग पर ब्राडगेज का काम अंतिम दौर में

Tue, 07 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 07 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Broadgase work on Pilibhit-Majha rail route in last round
पीलीभीत-मझोला रेल मार्ग पर ब्राडगेज का काम अंतिम दौर में
पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर मझोला रेलवे स्टेशन तक आमान परिवर्तन कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं प्लेटफार्म दो की शिफ्टिंग का कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। हालांकि मझोला तक बड़ी रेल लाइन की ट्रेन तयशुदा समय तक चल पाएगी या नहीं, स्थानीय रेलवे महकमा इस मामले में चुप्पी साधे है। पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर गत वर्ष जून में ब्लाक लेने के बाद ब्राडगेज कार्य शुरू किए गए थे। शुरुआती दौर में तो टनकपुर तक पूरे रेल मार्ग पर एक साथ कार्य शुरू किया गया, लेकिन बाद में महकमे ने प्रथम चरण में मात्र मझोला रेलवे स्टेशन तक ब्राडगेज कार्य पहले पूरे कर मार्च के अंत तक ट्रेन दौड़ाने का निर्णय लिया। इसको लेकर तेजी से कार्य शुरू भी किए गए, लेकिन कार्यों की गति धीरे-धीरे सुस्त होती गई। पिछले माह दौरे पर आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने ब्राडगेज अफसरों को जल्द कार्य पूरा कर मार्च तक ट्रेन चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधूरे पड़े कार्यों को शुरू करने के बाद प्लेटफार्म दो की शिफ्टिंग का कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया। रेलवे अफसरों के मुताबिक पीलीभीत-मझोला रेल मार्ग पर चल रहे अधिकांश ब्राडगेज कार्य पूरे हो चुके हैं। लिंकिंग व अन्य कार्य चल रहे हैं। मझोला से आगे टनकपुर तक भी कार्य जारी है। हालांकि मझोला तक मार्च के अंत तक ट्रेन चल सकेगी या नहीं, स्थानीय रेल अफसर इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। इधर प्लेटफार्म दो पर शिफ्टिंग का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। पिलर की फाउंडेशन बनने के बाद अब मिट्टी का पटान शुरू किया गया है। इधर इस संबंध में इज्जतनगर मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीलीभीत-मझोला रेल मार्ग पर ब्राडगेज कार्य चल रहे हैं। सीआरएस को लेकर अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed