फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brine sample fails, a fine of two million

नमकीन का नमूना फेल, दो लाख का जुर्माना

Tue, 24 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 24 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए पीके नमकीन का नमूना जांच में फेल पाया गया था। इस पर एडीएम कोर्ट में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के बाद एडीएम अजयकांत सैनी ने दो लाख रुपया जुर्माना डाला है। इसमें 15 हजार विक्रेता और 1.85 लाख रुपये का जुर्माना निर्माता कंपनी से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने एक साल पहले पूरनपुर के मोहल्ला गणेशगंज स्थित रामगोपाल की दुकान से पीके नमकीन का नमूना लेकर जांच को भेजा था। इसमें पैकिंग में गड़बड़ी के साथ ही नमकीन की क्वालिटी भी अधोमानक पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई के बाद एडीएम ने दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसमें 15 हजार रुपये का जुर्माना विक्रेता रामगोपाल से वसूला जाएगा जबकि 1.85 लाख का जुर्माना नमकीन निर्माता कंपनी बरेली की कुमार इंटरप्राइजेज पर डाला गया है। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि जुर्माना जमा कराने को एडीएम कोर्ट के निर्णय की प्रति विक्रेता एवं निर्माता को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed