फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bridges washed away in floods, budget dried up in the name of repairs

Pilibhit News: बाढ़ में बहे पुल, मरम्मत के नाम पर बजट का सूखा

Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bridges washed away in floods, budget dried up in the name of repairs
शाहगढ़ क्षेत्र में बाढ़ के दौरान कटा पड़ा पुल का संपर्क मार्ग। संवाद 
पीलीभीत। माधोटांडा-पीलीभीत, कलीनगर और शाहगढ़ मार्ग पर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए पुल-पुलिया की मरम्मत बजट के सूखे के चलते छह माह बाद भी नहीं हो सकी है। आवागमन में राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। हादसों का डर भी बना रहता है। इनकी मरम्मत कब तक यह पूछने पर अधिकारी हर बार बजट मिलते ही काम शुरू कराने का रटा-रटाया जवाब दे देते हैं।
विज्ञापन




जिले में जुलाई 2024 में आई बाढ़ से कई इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पुल और पुलिया भी कट गईं। सबसे ज्यादा तबाही माधोटांडा और कलीनगर क्षेत्र में हुई थी। माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग पर तीन स्थानों पर पुलिया कट गई थी। कलीनगर मार्ग पर भी दो स्थानों पर मार्ग और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। करीब एक माह तक आवागमन प्रभावित रहा था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से अस्थायी कार्य कराकर आवागमन शुरू करा दिया गया, लेकिन स्थायी कार्य न होने से अव्यवस्थाएं हावी हैं। राहगीर मार्ग पर जोखिम भरा सफर तय करने के लिए मजबूर हैं। कोहरे की वजह से आए दिन यहां हादसे भी हो रहे हैं। विभाग प्रस्ताव भेजने का दावा तो कर रहा, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू कब होगा इस बारे में कोई जवाब नहीं दे पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कलीनगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी की जाएगी। समस्या का जल्द समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अजय सिंह ने बताया कि माधोटांडा मार्ग पर बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी के बाद ही कार्य शुरू कराया जा सकेगा।



शाहगढ़ मार्ग पर ठप है आवागमन
शाहगढ़ मार्ग पर भी स्थिति खराब है। बाढ़ के समय रेलवे क्राॅसिंग के पास पुल कट गया था। लंबा समय बीतने के बाद भी यहां कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे क्षेत्रीय लोग दस किलोमीटर का चक्कर काटकर कलीनगर जाने के लिए मजबूर हैं।



इन गांवों के लोगों को हो रही परेशानी

पुल और पुलिया कटने से माधोटांडा, कलीनगर, नवदिया सुखदासपुर, जमुनिया, मल्लपुर, मैनाकोट, चांदूपुर, चित्तर पुर, लक्ष्मीपुर, दोदपुर समेत 30 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग से रोजाना छोटे-बड़े मिलाकर पांच हजार से अधिक वाहन आवाजाही करते हैं। कई गांवों के लोग भी इस मार्ग से जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। वहीं, कलीनगर मार्ग से भी रोजाना करीब तीन हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed