फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Breach in the security of the forest, now two cameras were stolen from the Mala range

जंगल की सुरक्षा में सेंध, अब माला रेंज से दो कैमरे हुए चोरी

Fri, 04 Feb 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Breach in the security of the forest, now two cameras were stolen from the Mala range
पूरनपुर। तमाम दावों के बीच जंगल में अवैध घुसपैठ नहीं रुक रही है। हरीपुर और बराही रेंज के बाद माला रेंज में बाघों की गणना को लगाए गए कैमरों में दो कैमरे चोरी हो गए। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी लगने पर वनकर्मियों ने चोरी की तहरीर पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की हकीकत परखने को गणना का काम चल रहा है। इसके लिए पीटीआर की सभी रेंजों में 678 कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की सुरक्षा के निर्देश अफसरों ने दिए थे। मगर जंगल में अवैध घुसपैठ करने वाले हावी है। पीटीआर की हरीपुर रेंज की नवदिया वीट से चोरों ने 23 जनवरी को चार कैमरे चोरी कर लिए थे। गश्त पर निकले वनकर्मियों की इसकी जानकारी अगले दिन लगी थी। हजारा थाना में अज्ञात के खिलाफ कैमरा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मगर अब तक कैमरा चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

इसके कुछ दिन बाद चोरों ने बराही रेंज की सिमरा बीट में लगाए गए दो कैमरे चोरी कर लिए। इसका भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया लेकिन अभी तक चोरों और कैमरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर, बुधवार रात चोरों ने माला रेंज की घुंघचाई वीट के कंपार्टमेंट नंबर चार से दो कैमरे चोरी कर लिए। इसकी जानकारी जंगल में गश्त को निकलने पर कर्मचारियों को हुई। माला रेंजर रामजी ने बताया कि कैमरा चोरी होने पर पुलिस को तहरीर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed