{"_id":"af5d5d4b3b445763285c5da38e3dda1d","slug":"brc-bilsnda-roared-inspiring-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलसंडा बीआरसी में गरजे शिक्षा प्रेरक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलसंडा बीआरसी में गरजे शिक्षा प्रेरक
बिलसंडा।
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श लोकशिक्षा वेलफेयर एसोशिएसन के शिक्षा प्रेरकों ने बीआरसी में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हरनंदन गंगवार ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में नौ मार्च को लखनऊ में क्रमिक अनशन शुरु किया जाएगा।
शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय, शिक्षण सामग्री उपलब्ध, मानदेय में बढोत्तरी, मानदेय मद अलग से बनाकर शिक्षामित्रों की तरह आनलाइन करने, नवीनीकरण प्रक्रिया स्वत: करने और शिक्षा प्रेरकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा था। ज्ञापन में कहा गया कि 23 फरवरी तक मांगे पूरी नही हुई, तो बीआरसी में आदर्श एसोशिएसन धरना देने के लिए बाध्य होगी। इसी को लेेकर मंगलवार को तमाम प्रेरकों ने बीआरसी परिसर में धरना दिया और सरकार की नीतियों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार ने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जीपीओ पार्क लखनऊ में नौ मार्च सेे प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र यादव के नेतृत्व में क्रमिक अनशन करेंगे। धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री सत्यपाल सिंह यादव, लक्ष्मण प्रसाद, ढाकन लाल, नरेश चंद्र, रामनिवास, रमेश चंद्र, मो जाहिद, दिलीप कुमार, रामकुमार, वीरेंद्र कुमार, पवन सिंह, प्रमोद कुमार, आशुतोष मिश्रा, विमलेश पाल, सचिन कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, शिवरतन लाल, कृष्ण कुमार वर्मा, संजू वाला, राजवीर कौर, कुलदीप कौर, विजयकीर्ति भारती, गीता देवी, रचना देवी, सरिता देवी, शिवरानी, सुषमा देवी, सूभी चौहान, साधना, सीमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन