फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brahmins should work unitedly for social welfare

समाज कल्याण के लिए एकजुट होकर काम करें ब्राह्मण

Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Brahmins should work unitedly for social welfare
पीलीभीत। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एसके पांडेय ने कहा है कि मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ ब्राह्मणों के नहीं बल्कि सभी के सिरमौर थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण एकजुट होकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

अध्यक्षता विधि विशेषज्ञ विद्याधर पांडेय ने की। मुख्य वक्ता प्रख्यात हिंदी सेवी डॉ. प्रणव शास्त्री ने कहा कि मदन मोहन मालवीय ने विश्व गुरुकुल की संकल्पना की। यही आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के रूप में हम सभी को दृष्टिगोचर हो रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्र, राजेश शुक्ला अनुज मिश्रा, हर्षित अग्निहोत्री, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्र, लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. मुकेश मिश्रा ने विचार रखे। प्रतिभाशाली बांसुरी वादक सम्यक पाराशरी का बांसुरी वादन किया। संजय पांडेय, उमेश त्रिगुणायत, सिद्धार्थ मिश्रा, अरुण भारद्वाज, अविनाश चंद्र मिश्र ने रचना पाठ किया। स्वागत भाषण महासभा के जिला अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। विद्याधर पांडेय और महंत ओंकार नाथ शर्मा को मदन मोहन मालवीय सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण समाज के विभूतियों सहित कई ब्राह्मणों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष आनंद मिश्रा और जिला महामंत्री महेंद्र मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। भवानी शंकर शर्मा, विकास दीक्षित, पुष्पा उपाध्याय, अनुपम बाजपेई, अजय कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed