{"_id":"572644a54f1c1b57035cd369","slug":"bped-degree-holders-cheating-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड डिग्री धारकों से धोखा कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड डिग्री धारकों से धोखा कर रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएड डिग्री धारकों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए नेहरू पार्क में धरना दिया। डिग्री धारकों ने संविदा पर खेल अनुदेशकों की भर्ती को गलत बताते हुए उन्हें नियमित करने की मांग की है।
बीपीएड संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बीपीएड डिग्री धारक रविवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि वह लोग तीन साल से अपना हक पाने को संघर्ष कर रहे हैं। लखनऊ में हुए धरना प्रदर्शन में सरकार ने उन्हें जूनियर हाईस्कूलों में शारीरिक शिक्षक के रूप में तैनात करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब सरकार अपने वादे से पलट रही है और प्रदेश में 32500 खेल अनुदेशक को मात्र सात हजार रुपये के मानदेय पर नियुक्त करने की तैयारी कर रही है, जो उनके साथ अन्याय एवं धोखा है। बीपीएड डिग्री धारकों ने प्रत्येक जूनियर स्कूल में शरीरिक शिक्षक के रूप में नियमित नियुक्ति करने की मांग की है। डिग्री धारकों ने कहा हम एकजुट होकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे और जरूरत पड़ी जो न्यायालय में वाद भी दायर करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र गंगवार, आदित्य, राकेश गंगवार, विक्रम पाल, बघेल सिंह, सर्वेश, राजाराम, संजीव कुमार, विक्की सोनकर, विनोद पाल, नितिन मिश्रा, इमरान, शादाब, राशिद, संतोष दास, संतोष पांडेय, जयप्रकाश सहित कई लोग थे।