फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Booking of huts for tourists started on Saptasarovar

Pilibhit News: सप्तसरोवर पर सैलानियों के लिए हटों की बुकिंग शुरू

Mon, 18 Mar 2024 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Booking of huts for tourists started on Saptasarovar
बराही रेंज में ​स्थित सप्तसरोवर । संवाद
कलीनगर (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की बराही रेंज में सप्तसरोवर पर बनाई गईं हटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। दो दिन तक रुककर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अफसरों ने व्यवस्थाओं को हरी झंडी दी। हटों की बुकिंग समिति के जरिए ऑफलाइन की जाएगी।
विज्ञापन




पीटीआर की बराही रेंज में सप्तसरोवर स्थित है। इस सत्र में टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से सप्तसरोवर को विकसित किया गया। चार खूबसूरत हटें बनाई गईं। बच्चों के लिए झूले आदि की व्यवस्था भी की गई। मार्च में कार्य को अंतिम रूप दिया गया। क्षेत्रीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की बात कहकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने गांव की समिति को जिम्मेदारी दी। 15 मार्च को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अफसरों ने दो दिन तक रुककर व्यवस्थाओं की जांच कर हटों की बुकिंग खोलने के निर्देश दिए। हालांकि दो दिन बीतने के बाद भी आम सैलानी ने हटों की बुकिंग नहीं कराई।
विज्ञापन



15 सौ से तीन हजार तक निर्धारित है किराया



सप्तसरोवर पर बनाईं गई हटों में दो वॉच हटें शामिल हैं। अन्य सभी हटें समतल पर बनी हैं। विभागीय राय मशविरे के बाद वॉच हटों का किराया तीन हजार रुपये रखा गया है। जिसमें दो लोग 24 घंटे तक ठहर सकते हैं। अन्य हटों का किराया 15 सौ रुपए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जंगल से बाहरी क्षेत्र से भी पहुंच सकते हैं सप्तसरोवर


सैलानी जंगल के बाहर से भी सप्तसरोवर आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए डगा बाइफरकेशन मार्ग से होकर शारदा डैम के एसएसबी कैंप पहुंचेंगे। यहां से नीचे उतरकर पुरैना गांव के रास्ते सेल्हा बाबा की मजार से होकर सप्तसरोवर पहुंच जाएंगे।


सप्तसरोवर पर हटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। समिति के जरिए ऑफलाइन बुकिंग की जा रही है।- अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर बराही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed