फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Booking for Chuka beach huts in Pilibhit from 1st November

Chuka Beach: पीलीभीत में चूका हटों की बुकिंग एक नवंबर से, जल-जंगल के बीच कीजिए रोमांच की सैर

Tue, 31 Oct 2023 12:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 31 Oct 2023 12:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में चूका बीच पर्यटन स्थल को मिनी गोवा कहा जाता है। जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच की सुंदरता सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। छह माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र में हजारों सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारते हैं। 

विज्ञापन
Booking for Chuka beach huts in Pilibhit from 1st November
चूका बीच की थारू हट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के नए पर्यटन सत्र की तैयारी तेज हो गई है। सैलानियों की सुविधा के लिए वन निगम की ओर से एक नवंबर से चूका बीच की हटों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। यूपी पर्यटन की बेवसाइट से सैलानी बुकिंग कर सकेंगे। इसके अलावा सफारी के नए मार्ग और वाहनों की संख्या बढ़ाने पर अभी मंथन जारी है।

विज्ञापन


पीटीआर की महोफ रेंज के जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा काफी सुंदर है। छह माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र के दौरान हजारों सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारते हैं। 15 नवंबर से चूका बीच के द्वार सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने वाले सैलानी पहले से ही हटों की बुकिंग करना शुरू कर देते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दर्दनाक: पलक झपकते पांच जिंदगियां खत्म... घायल मासूमों को रोता देख राहगीर भी रो पड़े, जिससे जो बन पड़ा वो किया
विज्ञापन
विज्ञापन


चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम के पास है। वन निगम की ओर से एक नवंबर से हटों की बुकिंग खोल दी जाएगी। इसके लिए यूपी पर्यटन निगम की वेबसाइट से सैलानी बुकिंग करा सकेंगे। इसके अलावा इस बार सैलानियों की सुविधा के लिए जंगल सफारी के कुछ नए रूट खोलने के साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ाने पर भी मंथन किया जा रहा है। अगले सप्ताह विभागीय बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जाएगा।

 

Booking for Chuka beach huts in Pilibhit from 1st November
चूका बीच - फोटो : अमर उजाला

इस बार पर्यटकों के लिए कुछ नया नहीं 
चूका बीच में पर्यटकों के लिए इस बार कुछ भी नया नहीं है। जंगल में बाघों की अधिक चहलकदमी होने के चलते सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जरूर जताई जा रही है। लोग आस लगाए बैठे थे कि इस बार चूका में कुछ नया होगा, लेकिन बीच व हट के अलावा वहां कुछ ऐसा नहीं है जो पर्यटकों को लुभा सके।  

Booking for Chuka beach huts in Pilibhit from 1st November
चूका बीच का मुख्य प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला

26 सफारी वाहनों से करेंगे जंगल की सैर 
पीलीभीत मुख्यालय से 37 किलोमीटर पर स्थित पर्यटन सत्र चूका बीच का मुख्य प्रवेश द्वार मुस्तफाबाद गेस्ट है। यहां सैलानी अपने निजी वाहन खड़े कर वन विभाग के तय वाहनों से जंगल घूमने जाते हैं। इस बार वन विभाग की ओर से 26 सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई है। एक वाहन में अधिकतम छह लोग ही भ्रमण के लिए जा सकते हैं। वाहन का खर्च 33 सौ रुपये प्रवेश काउंटर पर जमा करना होगा। जंगल भ्रमण दो शिफ्टों में होता है। सुबह छह बजे से 9 बजे तक। शाम को तीन बजे से छह बजे तक।

इस बार नहीं होगी वाटर हट की बुकिंग
चूका बीच में बनी वाटर हट में सैलानियों के ठहरने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा ट्री, बैंबो और थारू हट को बुक कर सैलानी ठहर सकते हैं। वाटर हट वीवीआईपी व विभागीय अधिकारियों के लिए सुरक्षित रखी गई है। वन निगम ऑनलाइन बेवसाइट uptorism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed