फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of youth who drowned in canal found after 22 hours

Pilibhit News: नहर में डूबे युवक का 22 घंटे बाद मिला शव

Mon, 08 Jun 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in canal found after 22 hours
शारदा डैम के खारजा नहर पुल के पास लगी लोगों की भीड़। संवाद
पहले एसएसबी कर्मियों ने की तलाश, फिर गोताखोरों ने की खोजबीन
विज्ञापन

माधोटांडा। शारदा सागर डैम से निकलने वाली खारजा नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव करीब 22 घंटे बाद रविवार दोपहर खोज लिया गया। एसएसबी की ओर से शनिवार से चलाए जा रहे तलाशी अभियान में सफलता नहीं मिलने पर रविवार को गोताखोरों की मदद ली गई। दोपहर करीब एक बजे गोताखोरों ने युवक के शव को नहर से बाहर निकाला।
बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव डारिया बीरम नगला निवासी 21 वर्षीय मनीष उर्फ आकाश राठौर अपने आठ दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर माधोटांडा क्षेत्र के शारदा डैम क्षेत्र में टेंपो पर सवार होकर घूमने आए। सभी युवक पहले शारदा सागर डैम क्षेत्र में गए और बाद में खारजा नहर में नहाने लगे। इसी दौरान मनीष गहरे पानी में चला गया। नहर में पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया था। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और एसएसबी की टीम ने मोटर बोट के सहारे देर शाम तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को कलीनगर कस्बे से गोताखोरों बुलाए गए। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद डूब स्थान से 50 मीटर आगे युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव देख परिजनों में मातम पसर गया। पिता रामबहादुर ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed