फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of teenager taken out of grave after 23 days, report on four including constable

Pilibhit News: 23 दिन बाद कब्र से निकाला किशोरी का शव, सिपाही समेत चार पर रिपोर्ट

Tue, 07 May 2024 04:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager taken out of grave after 23 days, report on four including constable
जहानाबाद के ग्राम अमखिड़िया का मामला, किशोरी की मां ने लगाया हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना जहानाबाद के गांव अमखिड़िया निवासी किशोरी की मौत के मामले में सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डीएम के आदेश पर 23 दिन बाद किशोरी का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी सिपाही इस समय मुरादाबाद में तैनात है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम अमखिड़िया निवासी जाकिरा पत्नी इकबाल अहमद ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि वह पति के साथ नेपाल में भट्ठे पर काम करती है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री शीरी अपने दादा-दादी के साथ गांव में ही रहती थी। शीरी के पास एक मोबाइल भी था। इस मोबाइल से उसकी सहेलियां भी बातचीत करती थीं।
विज्ञापन


जाकिरा का कहना है कि शीरी के मोबाइल से उसकी एक सहेली अपने प्रेमी से भी बात करती थी। इसका मध्यस्थ गांव का ही युवक साहिम था। शीरी की इस सहेली का प्रेमी पुलिस में सिपाही है। वह वर्तमान में मुरादाबाद जनपद में तैनात है जबकि कुछ समय पूर्व वह थाना जहानाबाद की परेवा वैश्य चौकी पर ही तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाकिरा का आरोप है कि बीती 13 अप्रैल की रात को साहिम ने सिपाही राजकुमार और सहेलियों की मदद से शीरी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं शीरी के दादा-दादी को बरगलाकर शव को भी दफन करवा दिया। जाकिरा का कहना है कि जब कुछ दिन बाद उन्होंने शीरी का खराब मोबाइल सही कराया तो उसे सिपाही राजकुमार और उक्त सहेली के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले। जब उसके देवर अफसार ने सिपाही से इसकी शिकायत की तो उसने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी भतीजी की तरह ही जान से मरवा देने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई।

उनके आदेश के बाद थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिपाही राजकुमार, साहिम और शीरी की दो सहेलियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार प्रखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला, इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह, परेवा वैश्य चौकी प्रभारी गौतम सिंह सोमवार दोपहर तीन बजे ग्राम अमखिड़िया स्थित कब्रिस्तान पर पहुंचे और कब्र को खोदवाकर किशोरी का शव बाहर निकलवाया।


इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अब चिकित्सकों का पैनल मृतका के शव का पोस्टमार्टम करेगा।

--

किशोरी के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में आरोपी सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। - डाॅ. प्रतीक दहिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed