{"_id":"6866c6c9a9bbe1433a0ad14f","slug":"body-of-teenager-found-trapped-in-hardoi-branch-canal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139028-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर के झाल में फंसा मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर के झाल में फंसा मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
घुंघचाई। हरदोई ब्रांच नहर के झाल में किशोरी का नग्न हालत में शव फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। शव चार से पांच दिन पुराना होना बताया जा रहा है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बृहस्पतिवार की दोपहर कुछ लोगों ने हरदोई ब्रांच नहर में मटैहना पटरी पर स्थित झाल के पास एक लड़की का शव फंसा देखा। शव नग्न अवस्था में था। पता चलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
पुलिस ने पीएसी के गोताखोर बुलाकर शव नहर से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस पड़ोस के गांवों से जानकारी जुटाई। पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।