फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Boating at Chuka Beach will become more affordable for tourists in Pilibhit tiger reserve

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: चूका बीच में सैलानियों के लिए सस्ती होगी बोटिंग, सिक्योरिटी ऑडिट भी कराया जाएगा

Sat, 12 Sep 2026 10:10 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 12 Sep 2026 10:10 AM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नवंबर से चूका बीच का सप्ताहांत टैरिफ बढ़ेगा। भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 200 रुपये की वृद्धि होगी। इस अतिरिक्त भार को कम करने के लिए बोटिंग शुल्क घटाने की तैयारी है। वन अधिकारियों को बोटिंग को किफायती बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Boating at Chuka Beach will become more affordable for tourists in Pilibhit tiger reserve
चूका बीच, जहां बोटिंग होती है। - फोटो : स्रोत- विभाग

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के नए पर्यटन सत्र में सप्ताहांत पर चूका बीच में आने वाले पर्यटकों का टैरिफ बढ़ने जा रहा है। इसलिए सैलानियों को राहत देने के लिए बोटिंग शुल्क कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन स्तर पर हुई बैठक के बाद वन अधिकारियों को बोटिंग को किफायती बनाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत बोटिंग की अवधि कुछ कम कर शुल्क घटाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। साथ ही बोटिंग व्यवस्था का सिक्योरिटी ऑडिट भी कराया जाएगा।

विज्ञापन


नए पर्यटन सत्र में नवंबर से शनिवार और रविवार के लिए नया टैरिफ लागू होगा। सप्ताहांत पर भारतीय पर्यटकों के शुल्क में 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के शुल्क में 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में पर्यटकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक भार को देखते हुए चूका में बोटिंग शुल्क कम करने की तैयारी है।
विज्ञापन

 
1800 रुपये है पांच पर्यटकों का शुल्क
चूका बीच में वर्तमान में पांच पर्यटकों के लिए बोटिंग शुल्क 1800 रुपये निर्धारित है। नए सत्र में इसमें कमी किए जाने के संकेत मिले हैं। शुल्क कम करने के लिए बोटिंग की अवधि घटाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। डीएफओ पीटीआर मनीष सिंह ने बताया कि इससे पर्यटकों को कम समय में भी सुरक्षित बोटिंग का आनंद मिलेगा और उनकी जेब पर अतिरिक्त भार भी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नावों का होता है संचालन
वर्तमान में चूका बीच में तीन नावों का संचालन किया जा रहा है। इनमें एक नाव वन निगम और दो नावें पुरौना ईडीसी के माध्यम से संचालित हो रही हैं। नए पर्यटन सत्र से पहले बोटिंग में इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा उपकरणों की भी जांच कर उन्हें दुरुस्त और अपडेट कराया जाएगा।

तेज हवा चली तो थम जाएगी नाव
मध्य प्रदेश में हाल में बोटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद चूका में भी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बोटिंग व्यवस्था का सिक्योरिटी ऑडिट कराया जाएगा। तेज हवा के दौरान नावों का संचालन नहीं किया जाएगा। 

पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य रखने के साथ अन्य सुरक्षा संसाधनों को भी अपडेट किया जाएगा। लखनऊ में हुई बैठक के बाद वन निगम को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नए पर्यटन सत्र में चूका की बोटिंग को सुरक्षित और किफायती बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed