फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   board exam

बोर्ड परीक्षा में एक नकलची धरा गया

Tue, 24 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 24 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
board exam
जिले के 86 परीक्षा केंद्राें पर सोमवार को प्रथम पाली में विज्ञान विषय के पंजीकृत 31649 में से 27676 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 4072 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दल प्रभारी श्यामा कुमार के नेतृत्व में टीम ने अतिसंवेदनशील परीक्षाकेंद्र सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर में छापेमारी की। यहां सचल दल ने हाईस्कूल की एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। छात्रा की कॉपी सील कर उसे दूसरी कॉपी दे दी गई। डीआईओएस जेके वर्मा के नेतृत्व में टीम ने छत्रपति शिवाजी जोगीठेर, केकेएस विद्या मंदिर बीसलपुर, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अक्सा इंटर कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज में छापेमारी कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बीएसए अंबरीष कुमार यादव के नेतृत्च में सचल दल टीम ने ज्योरहा कल्यानपुर, ढकरिया, बमरौली, बिलसंडा, बीसलपुर व बरखेड़ा स्थित परीक्षाकेंद्रों का निरीक्षण किया। सचलदल प्रभारी मोहम्मद लईक अहमद ने नौ परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। उन्हें परीक्षा केंद्र पर सीटिंग प्लान दुरुस्त नहीं मिला। द्वितीय पाली में मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र विषय कीपरीक्षा हुई। दूसरी पाली में कितने परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी देर शाम तक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बीसलपुर। तहसीलदार/सेेक्टर मजिस्ट्रेट नन्हे लाल ने एसआरएम इंटर कॉलेज, एसवीएम इंटर कॉलेज, समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बालाजी गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र के परीक्षार्थियों ने पहले प्रश्नपत्र और करीब 15 मिनट बाद उत्तर पुस्तिकाएं देने की बात कही। जिस पर तहसीलदार ने डीआईओएस से दूरभाष पर वार्ता कर केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मंजू अग्रवाल को प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं साथ साथ देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जोगराजपुर। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक रामविनोद शुक्ला ने बताया कि अब तक एक भी दिन सेक्टर प्रभारी परीक्षा केंद्र पर नहीं आए हैं। इसकी सूचना अफसरों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकलन केंद्र पर नहीं मिली सुरक्षा
डीआईओएस ने एसआरएम इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। जहां सुरक्षा के नाम पर पुलिस अथवा होमगार्ड का एक भी जवान तैनात नहीं मिला। पूछने पर केंद्र प्रभारी कालीचरन गंगवार ने बताया कि वह थाना प्रभारी से कई बार इस संबंध में कह चुके हैं। डीआईओएस ने इसकी जानकारी एसपी को दे दी है। उन्होंने संकलन केंद्र के तालों के सील न होने पर भी नाराजगी जताते हुए उसे सील करने के निर्देश दिए।

आज की परीक्षाएं
मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत वादन तथा इंटर अर्थशास्त्र द्वितीय तथा द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान प्रथम, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार प्रथम की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed