फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Blood test done or diabetes checking machine

जन आरोग्य मेलाः न खून की जांच हुई और न ही डायबिटीज चेक

Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Blood test done or diabetes checking machine
बीसलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी खमरिया निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में अव्यवस्थाएं रहीं। मरीजों के लिए खून की जांच का इंतजाम था, न ही डायबिटीज चेक करने के लिए मशीन थी। मरीजों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेले में डॉ. लेखराज गंगवार और डॉ. सविता गंगवार ने 62 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित सिंह और वार्ड ब्वाय पवन कुमार ने मरीजों को दवाई दी। लैब टेक्नीशियन नहीं आया। मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचें नहीं हो सकीं। मोहल्ला दुबे निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह खून की जांच कराने गए थे। मायूस होकर लौट आए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया के मेले में डॉ. पराग अग्रवाल ने 42 मरीज देखे। फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ने मरीजों को दवाई दी। जांच का कोई बंदोबस्त नहीं था। गांव बैरा निवासी राजकमल ने बताया कि वह डायबिटीज की जांच कराने आए थे। कोई सुविधा नहीं थी। महिला डॉक्टर नहीं थीं। महिला मरीज भी लौट गईं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर के मेले में डॉ. अख्तर उजमा ने 29 मरीज देखे। फार्मासिस्ट शशिभूषण ने मरीजो को दवाई दी। मेले में पुरुष डॉक्टर तैनात नहीं किया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर में डॉ. कमलेश गंगवार ने 12 मरीज देखे। मेले में महिला डॉक्टर तैनात नहीं किया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया में डॉ. गुन्नार जफर ने 21 मरीज देखे। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने प्राथमकि स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी का दोपहर 12 बजे औचक निरीक्षण किया।उ स समय तक डॉ. रमेश चंद्र ने 24 मरीज देख पाए थे। इस मेले में व्यवस्थाएं सही मिलीं।

बीसलपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज देखते डॉ. लेखराज गंगवार। संवाद

बीसलपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज देखते डॉ. लेखराज गंगवार। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed