फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Blackmailing a girl by sending obscene videos, FIR lodged

Pilibhit News: अश्लील वीडियो भेज कर युवती को कर रहा ब्लैकमेल, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 12 May 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Blackmailing a girl by sending obscene videos, FIR lodged
बीसलपुर। एक युवक नगर की एक युवती को अश्लील वीडियो भेज कर काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की एक युवती ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि गांव धनकुनी निवासी आरोपी पवन शर्मा ने कहीं से उसका मोबाइल फोन नंबर प्राप्त कर लिया था। उसके बाद वह उससे फोन पर बात करने लगा। युवक ने स्वयं को फौजी बताया और युवती के समक्ष अपने साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। युवती ने जब अपने स्रोतों से जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह युवक उत्तराखंड के रुद्रपुर नगर में मजदूरी करता है। उसके बाद युवती ने उस युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया। उसके बाद युवक अन्य फोन नंबरों से युवती से बात करने लगा। युवक एआई द्वारा बनाई गई अश्लील वीडियो भेज कर युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। परेशान होकर युवती ने सोमवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया की युवती की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed