फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Black trainee teachers Blindfold display

प्रशिक्षु शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2015 11:05 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 31 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Black trainee teachers Blindfold display

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ के तत्वावधान में मौलिक नियुक्ति व मानदेय की मांग को लेकर काली पट्टी बांध अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया। तय हुआ कि मांगें पूरी न होने तक काली पट्टी बांध प्रशिक्षण लिया जाएगा। बीएसए कार्यालय पर शुक्रवार को तमाम प्रशिक्षु शिक्षक एकत्र हुए। यहां प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद भी मौलिक नियुक्ति न देने व  मानदेय का भुगतान न करने के विरोध में काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि प्रशिक्षुओं का छह माह का प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद भी एससीईआरटी से मौलिक नियुक्ति को लेकर कोई भी दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए। नियुक्ति को लेकर प्रशिक्षुओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। वहीं आश्वासन के बाद भी अब तक मानदेय नहीं दिया गया।   

विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों ने मौलिक नियुक्ति व मानदेय की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तय हुआ कि अब प्रशिक्षु शिक्षक काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण लेंगे। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तय हुआ कि अब जिले के सभी प्रशिक्षु शिक्षक काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अजय गुप्ता, ऋषिपाल लोधी, वीरपाल गंगवार, प्रफुल्ल दीक्षित, जितेंद्र कुमार, उमेश गंगवार, ब्रहमानंद, पारुल जैन, सुनीता कार्की, शुभी अवस्थी, रजत कुमार, श्वेता चौधरी, प्रगति धामी, नित्या, आकांक्षा त्यागी, योगी ठकराल, यतेंद्र, अभिषेक, रेखा, रंजीता, पारूल अग्रवाल, शिल्पी, रागिनी, अनीता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed