फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Black flags waved on Independence Day, three students arrested

Pilibhit News: स्वतंत्रता दिवस पर लहराए काले झंडे, तीन छात्र गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 17 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Black flags waved on Independence Day, three students arrested
शहर में काला झंडा लेकर घूमते छात्र । स्त्रोत -सोशल मीडिया
पीलीभीत। शहर के एक निजी विद्यालय के तीन छात्र काले झंडे लहराते हुए बाइक से टनकपुर मार्ग से होकर गुजरे। काले झंडे लहराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




नकटादाना चौराहे के पास स्थित एक निजी स्कूल के तीन छात्र स्वतंत्रता दिवस पर बाइक पर काला झंडा लहराते हुए टानकपुर मार्ग से गुजरते देखे गए। तीनों छात्र पहले नकटादाना चौराहे से होते हुए वाले मियां की मजार के पास पहुंचे। यहां से आवास विकास कॉलोनी, यशवंतरी चौराहे से एसपी आवास के सामने से होते हुए बेनहर स्कूल के पास रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचे। बाइक सवार तीनों युवक बेखौफ होकर काले झंडे लहरा रहे थे।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर किसी काले झंडे लहरा रहे छात्रों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस की ठेका चौकी इंचार्ज विनोद कुमार राठी ने तीनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी। पड़ताल करने पर पता चला कि तीनों छात्र शहर के नकटादाना चौराहा के पास स्थित एक निजी कॉन्वेट स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ते हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों छात्रों ने पुलिस को बताया कि पंजाब के लुधियाना में ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसे देखकर ही उन्होंने यह हरकत की। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद तीनाें छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रों को थाने से ही जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed