{"_id":"65a526e12113dc127e01587c","slug":"bku-workers-demonstrated-against-the-problems-and-submitted-memorandum-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10781-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी । संवाद
समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर दी आंदोलन करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। भाकियू (टिकैत) की पंचायत में गन्ना किसानों को पर्याप्त गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने, छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान कागजों में सिमटने, पशुओं के फसलों को नुकसान करने सहित अन्य समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। जिसमें समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
तहसील परिसर में धरनास्थल पर हुई सभा में कहा गया कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोआश्रय स्थल भेजने का अभियान नवंबर, दिसंबर महीने में चलाया गया। जो महज अभिलेखों तक सीमित रहा। छुट्टा पशु आज भी खेतों में घुसकर फसलों को खा रहे है।
किसानों को पूरी रात खेतों में रहकर रखवाली करनी पड़ रही है। इसके अलावा पूरनपुर चीनी मिल की ओर से पर्याप्त इंडेंट जारी न करने पर तमाम किसानों को गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि गांव जेठापुर में दिसंबर महीने में राशन कोटे का प्रस्ताव गलत ढंग से हुआ था। जिसके विरोध में ब्लाक परिसर में 26 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
अफसरों ने जांच के बाद दोबारा बैठक कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक जांच ही पूरी नहीं हुई। इसी प्रकार सीएचसी में जेबकतरों का आतंक है। सूचना देने के बाद भी पुलिस जेबकतरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
पंचायत की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा ने और संचालन तहसील अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ने किया। ज्ञापन देने वालों में राजेश कुमार, सीताराम वर्मा, घासीराम, जयप्रकाश, घुरई लाल आदि थे।