फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BKU warned - if problems are not resolved then there will be agitation

Pilibhit News: भाकियू ने चेताया- समस्याएं दूर न हुईं तो होगा आंदोलन

Fri, 22 Sep 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 22 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
BKU warned - if problems are not resolved then there will be agitation
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी । स्रोत - भाकियू
पीलीभीत। बजाज चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान, छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, जिला अस्पताल में बुजुर्गों के लिए अलग दवा काउंटर खोलने आदि मांगों को लेकर भाकियू लोकशक्ति ने रामलीला मैदान में पंचायत की। पंचायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पंचायत रामलीला मैदान में हुई। पंचायत में किसानों की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। बजाज चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर रोष जताया गया। पंचायत के बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बकाया गन्ना भुगतान को लेकर डीएम ने कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी है, लेकिन इस पर अब कोई कारऱ्र्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विकासखंड ललौरीखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरगंज की गरीब परिवार की महिला का नाम प्रधानमंत्री आवास सर्वे सूची में अलग-अलग दर्शाया गया है। आवास के नाम पर अब उससे रुपये मांगे जा रहे हैं। मामले की जांच कराई जाए। ग्राम पंचायत बरहा में रेलवे फाटक से पंचायतघर से होकर पूरनपुर सड़क के रास्ते में ग्राम समाज की भूमि पर तहसीलदार ने शौचालय बनवा दिए हैं। इसी जगह पर अन्नपूर्णा राशन की दुकान बनवाने के लिए खेल किया जा रहा है। इस दौरान मुरलीधर कश्यप, प्रेम नरायण शर्मा, श्रीकृष्णा शर्मा, रामस्वरूप शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed