फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BKU's performance against purchasing centers Gttul

क्रय केंद्रों पर घटतौली के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

Fri, 09 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 09 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों को सुविधाएं न मिलने और घटतौली को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप घटतौली बंद कराने की मांग की गई। शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के समीप भाकियू की पंचायत हुई। पंचायत में गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली पर रोष व्यक्त किया गया। केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटों से गन्ना खरीद न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। इसके अलावा गन्ना ढुलान की खराब व्यवस्था, चीनी मिल में धीमी गन्ना तौल होने आदि का आरोप लगाया। फिर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में चीनी मिल में घटतौली की जांच करवाकर कार्रवाई कराने, इलेक्ट्रानिक गन्ना तौल कांटे लगवाने, गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों को मिलने वाली सुविधाएं दिलवाने, चीनी मिल की मरम्मत के नाम पर हुई गड़बड़ी की जांच कराने, स्थाई कर्मचारियों के स्थान पर ठेकेदार के कर्मचारियों से कराए जा रहे कार्य को रुकवाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में मंजीत सिंह, डॉ. हरपूर सिंह, रामकुमार प्रजापति, सुल्तान खां, जगदेव शुक्ला, स्वराज सिंह, मनवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

नीली बत्ती लगाकर घूम रहे जीएम
पूरनपुर। जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में मिल मरम्मत के नाम पर भारी गड़बड़ी करने, बगैर कमेटी बनाए टेंडर होने से पहले स्क्रेपर, 166 केवीए का जनरेटर, दो इंजन सप्लायर को औने पौने दामों में बिक्री करने, अधिकृत सप्लायरों से सामान की खरीद न करने, चहेते ठेकेदारों से कार्य करवाने का आरोप चीनी मिल जीएम पर लगाया है। पत्र में अनाधिकृत ढंग से गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर घूमने का भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed