फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BKU panchayat arose Power rationing problem

भाकियू की पंचायत में उठी  बिजली, राशन की समस्या

Mon, 13 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 13 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
 भाकियू की पंचायत में खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने के बाद भी लोगों को राशन कार्ड न मिलने पर नाराजगी जताई गई। इसके अलावा नहरों में पानी न पहुंचने और बेपटरी बिजली व्यवस्था के सुधार की मांग की गई। 
विज्ञापन

सोमवार को ब्लाक कार्यालय परिसर में हुई पंचायत में भाकियू के मंडल सचिव रामकुमार भोजवाल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून बनने के बाद भी लाभ नहीं मिल सका है। उपभोक्ता राशन कार्ड के फेर में सरकारी राशन से भी वंचित हो गए हैं। सरकारी मशीनरी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शीघ्र समाधान की मांग प्रशासन से की। तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां ने कहा कि बिजतली की व्यवस्था नहीं सुधर सकी है। सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई की मांग की गई। ताकि किसानों को सिंचाई में दिक्कत न हो। नहरों के टेल तक पानी न पहुंचने पर किसानों के सामने फसलों की सिंचाई की समस्या बनी हुई है। ऐसे में टेल तक पानी पहुंचाए जाने की मांग की गई। पंचायत में उठाई गई मांगों के शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पंचायत की अध्यक्षता रामकुमार भोजवाल ने और संचालन दन्नू लाल ने किया। इस अवसर पर बालकराम, गोपाल मंडल, रामकुमार प्रजापति, मोहन लाल, लाखन वर्मा, रफीउल्ला, दाताराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed