फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJYM district president injured in truck collision, Bareilly referred

Pilibhit News: ट्रक की टक्कर से भाजयुमो जिलाध्यक्ष घायल, बरेली रेफर

Sun, 02 Apr 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJYM district president injured in truck collision, Bareilly referred
देवी जागरण से लौटते समय गौहनिया चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर शहर के गौहनिया चौराहे के निकट शुक्रवार रात बाइक से जागरण कार्यक्रम से लौट रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया।

शहर निवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा भजन गायक भी हैं। शुक्रवार रात निरंजन कुंज कॉलोनी में वह देवी जागरण में गए थे। देर रात करीब एक बजे जिलाध्यक्ष बाइक से घर लौट रहे थे। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहे के निकट उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे जिलाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed