फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP workers celebrated the victory

Pilibhit News: जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated the victory
भाजपा की जीत पर मिठाई ​खिलाते भाजपा जिलाअध्यक्ष । स्रोत - भाजपा
मिठाई बांटी, पटाखे दागे, एक-दूसरे को दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
रविवार को जैसे ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के चुनाव परिणाम आए। भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लोटन महाराज चौराहा पर एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।
वक्ताओं का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते तीन राज्यों में भाजपा ने भारी-भरकम जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम का जयघोष भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष अंबरीश शर्मा अंबू, सेक्टर संयोजक संजीव शर्मा, अतुल सक्सेना, बिंदु राजानी, दीपक राजानी, अमित जौहरी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बांटकर और पटाखे दागकर खुशी मनाई।
शिवेंद्र नाथ शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, अशोक दीक्षित, राहुल मिश्रा, शिवतीरथ उपाध्याय, अवनीश शुक्ला, श्रीपाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कलीनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह भी कलीनगर पहुंचे और मिठाई बांटीं। इस दौरान पटाखे भी दागे गए।
बिलसंडा। यहां भी भाजपा की जीत पर खुशी मनाई गई। इस मौके पर पंकज जायसवाल, रिंकू जायसवाल, सरदार मंजीत सिंह, धीरेंद्र मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
--
नतीजों से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा : संजय गंगवार

पीलीभीत। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने पार्टी कार्यालय पर मिठाई बांटी। आतिशबाजी भी की गई।
राज्यमंत्री ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार थी वहां तो जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया ही, जहां सरकार नहीं था वहां और ज्यादा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के चुनावी नतीजों से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा भारी बहुत से जीतेगी। संवाद

--
तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मनाई खुशी



बीसलपुर। तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर यहां के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बांटकर और पटाखे दागकर खुशी मनाई। खुशी मनाने वालों में नवीन सक्सेना, डॉ नागेश पाठक, सच्चिदानंद गंगवार, अमित मोहन मिश्रा, राजेश शुक्ला, राजू मिश्रा, सेवाराम गंगवार आदि कार्यकर्ता शामिल थे। संवाद

भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाते भाजपा जिलाअध्यक्ष । स्रोत - भाजपा

भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाते भाजपा जिलाअध्यक्ष । स्रोत - भाजपा

भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाते भाजपा जिलाअध्यक्ष । स्रोत - भाजपा

भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाते भाजपा जिलाअध्यक्ष । स्रोत - भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed