{"_id":"a8f4f7727569e0170852191b6eb61cb0","slug":"bjp-will-get-a-million-members-by-june-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून तक एक लाख सदस्यों से मिलेंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून तक एक लाख सदस्यों से मिलेंगे भाजपाई
पीलीभीत।
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने 15 जून तक एक लाख सदस्यों से संपर्क और प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 सदस्यों का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा जिले में एक लाख के लक्ष्य से अधिक 1.30 लाख सदस्य बनाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब नए बनाए गए सदस्यों से संपर्क करना है जिसके लिए पार्टी हाईकमान ने 15 जून तक का समय दिया है। इस दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 100 सदस्यों से मिलकर उनका सत्यापन करना है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकारी की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाना है। बैठक मेें क्षेत्रीय मंत्री भवानी सिंह, बीएल वर्मा, एमएलसी जयपाल वत्स व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
बैठक का संचालन संजीव प्रताप सिंह ने किया। यहां प्रदीप नारंग, राकेश सिंह, रामस्वरूप वर्मा, हर्षवर्धन पांडेय, गुरभाग सिंह, गौरव अवस्थी, डॉ. हंसराम राठौर, रामकुमार शर्मा, हरीराम वर्मा, संजय गुप्ता, प्रणय वाजपेई, अतुल गोयल, तुलाराम लोधी सहित कई कार्यकर्ता थे।
स्थानीय कार्यकर्ता को मिलेगी तरजीह
महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा करने आए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पत्रकारों से कहा कि स्थिति विपरीत हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं को संयम से काम लेना होगा। वह कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार करने आए हैं। प्रत्याशी के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि बाहर से प्रत्याशी नहीं थोपा जाएगा। इसलिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करें।