{"_id":"5882530a4f1c1bfa7aefedba","slug":"bjp-wave-was-all-dharashai","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की लहर में सब हो गए धराशाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की लहर में सब हो गए धराशाई
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 1991 में भाजपा की आंधी में बाकी सभी दलों के प्रत्याशी उड़ गए। जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। बरखेड़ा में किशनलाल पांचवी बार विधायक बने। इस चुनाव में शहर विधायक रियाज अहमद को 19978 मतों के बड़े अंतर से हराकर भाजपा के बीके गुप्ता चुनाव जीते। बरखेड़ा सीट पर पूर्व विधायक किशनलाल पांचवीं बार जीते। उन्होंने जनता पार्टी के रामआासरे लाल को 16916 मतों से परास्त किया। निर्वतमान विधायक सन्नूलाल 14066 मत पाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। बीसलपुर में भाजपा के रामसरन वर्मा ने 32478 मत पाकर निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक तेजबहादुर गंगवार को हराया। पूरनपुर विधानसभा में भाजपा के प्रमोद कुमार उर्फ मुन्नू चुनाव जीते उन्होंने जनता दल के विनोद तिवारी को 622 मतों से परास्त किया। यहां भी जनता पार्टी के निर्वतमान विधायक हरनरायन 14236 मत पाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन