{"_id":"621530c5979d93264a01020f","slug":"bjp-supporters-caught-a-large-amount-of-liquor-from-the-car-handed-over-to-the-police-pilibhit-news-bly4762970134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के समर्थकों ने कार से पकड़ी बड़ी मात्रा में शराब, पुलिस को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के समर्थकों ने कार से पकड़ी बड़ी मात्रा में शराब, पुलिस को सौंपी
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव को लेकर पहले ही गहमागहमी है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आमने सामने हैं। भाजपा के समर्थकों ने मंगलवार को छतरी चौराहे पर कार से शराब पकड़कर जमकर हंगामा किया। आरोप था कि एक पार्टी के समर्थक शराब का वितरण करने जा रहे थे। कार चालक तो भाग गया। हालांकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। शराब भरी गाड़ी और उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
छतरी चौराहे पर दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कार रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दौरान भाजपा सदर विधानसभा उम्मीदवार संजय सिंह गंगवार के समर्थकों ने गाड़ी को रोक लिया। बड़ी मात्रा में शराब देख हंगामा करने लगे। गाड़ी चालक भाग गया और मौके से कार में सवार एक युवक को समर्थकों ने पकड़ लिया। भाजपा उम्मीदवार समर्थकों का आरोप था कि सदर सीट से एक उम्मीदवार के समर्थक अवैध रूप से शराब का वितरण करने जा रहे थे। मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी पकड़े गए युवक और शराब भरी गाड़ी को थाने ले गए। युवक को हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी सुनील दत्त और एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी थाने पहुंच गए। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक शराब किसकी है? कहां जा रही थी? गाड़ी में कितनी पेटी शराब है? इसकी जांच की जा रही है।
मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी मामला आएगा। संबंधित खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - संजय कुमार, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
छतरी चौराहे के पास से कार में शराब पकड़ी गई है। कार सवार एक व्यक्ति हिरासत में है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सुनील दत्त, सीओ सिटी