फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP supporters and thrown strength

भाजपा प्रत्याशी व समर्थकों ने झोंकी ताकत

Tue, 01 Mar 2016 08:33 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 01 Mar 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
BJP supporters and thrown strength
विधान परिषद सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी जेपीएस राठौर और उनके समर्थकों ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अंहकार व दंभ में डूबी प्रदेश सरकार से मुकाबला कर पटखनी देने की ठानी है। सपा प्रत्याशी और सपा की सरकारी मशीनरी पर वह हर क्षेत्र में भारी पड़ेंगे। कहा कि संख्या बल के साथ-साथ अन्य चीजों में भी हम इक्कीस ही साबित होंगे। वोटर लोभ देने वाले सपाइयों के बहकावे में न आएं। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार व महामंत्री गुरुभाग सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की बढ़त से विरोधियों के पसीने छूट रहे हैं। सपा जमीन की लड़ाई हार चुकी है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पत्र भी पढ़कर सुनाया गया। जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि पीलीभीत ने हमेशा ही सीधी सच्ची राजनीति करने वालों को तव्वजो दी है। राठौर की जीत से जिले के विकास में तेजी आएगी और निकाय, ग्राम पंचायतों में सुधार आएगा। इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, भाजपा नेता संजय गंगवार, सत्यपाल गंगवार, प्रभात जायसवाल, छेदालाल जायसवाल, महीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, मलखान सिंह, रामनरेश वर्मा, संजीव प्रताप सिंह, जगदीश लोधी, देवेंद्र सिंह टोनी, डॉ. बांकेलाल गंगवार, गौरव अवस्थी, भानुप्रताप सिंह आदि ने भी कई गांवों में भी भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed