फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP's Jan Vishwas Yatra will enter the district from Shahjahanpur today

शाहजहांपुर से आज जिले में प्रवेश करेगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा

Wed, 29 Dec 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP's Jan Vishwas Yatra will enter the district from Shahjahanpur today
पीलीभीत। भाजपा की जनविश्वास यात्रा बुधवार को शाहजहांपुर के बंडा बॉर्डर से जिले में प्रवेश करेगी। रात्रि विश्राम पूरनपुर में होगा। बृहस्पतिवार को घुंघचाई, दियोरियां, बिलसंडा, बीसलपुर, बरखेड़ा होते हुए शहर के ड्रमंड कॉलेज में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचेगी। सभा के बाद यात्रा बरेली की ओर रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा के दौरान सभा को संबोधित कर सकते हैं। जिले में यात्रा का 50 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इनमें पूरनपुर विधान सभा के 19, बीसलपुर विधानसभा के 16, बरखेड़ा विधानसभा के 11 और पीलीभीत विधानसभा के चार स्थान शामिल हैं। दिन में करीब एक बजे यात्रा ड्रमंड कॉलेज में मैैदान में पहुंचेगी। सभा के बाद जिले के पदाधिकारी बरेली जिले की सीमा तक यात्रा को छोड़ने जाएंगे।
विज्ञापन

कल शहर में भारी वाहनों का रहेगा प्रवेश वर्जित
जनविश्वास यात्रा के दौरान बीसलपुर रोड पर दिन भर भारी वाहनों आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि छोटे वाहनों को जाने दिया जाएगा। यात्रा संपन्न होने के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा शहर में 30 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक गन्ना भरे वाहनों पर शहर में पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन
पीलीभीत। भले ही मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है पर तैयारी तो उसके हिसाब से ही की जा रही है। रूट डायवर्जन किया गया है। बरेली से शहर होते हुए टनकपुर की ओर जाने वाले छोटे वाहन जिन्हें न्यूरिया, खटीमा जाना है। उन्हें 30 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से असम चौराहा से शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों के लिए यह रूट डायवर्जन किया गया है।
बरेली की ओर से आने वाले छोटे वाहन देवहा नदी पुल स्थित टाइगर तिराहा से रोडवेज बस अड्डा होते हुए एकता सरोवर तिराहा, बरेली गेट, गुरुद्वारा रोड, पंजाबियान चौराहा से होते हुए कोतवाली रोड, खकरा पुलिस चौकी से धनकुना होते हुए मझोला टनकपुर न्यूरिया की ओर जा सकेंगे। जबकि भारी वाहन दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद तिराहा पर नो- एंट्री प्वाइंट पर रोके जाएंगे।
टनकपुर, खटीमा, न्यूरिया की ओर से आने वाले छोटे वाहन न्यूरिया से पिपरिया आगरु वाले मार्ग से माधोटांडा बाईपास होते हुए पूरनपुर, बीसलपुर और बरेली की ओर जाएंगे। न्यूरिया और टनकपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कार्यक्रम के दौरान न्यूरिया रोड पर नो-एंट्री प्वाइंट पर रोका जाएगा।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर
कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद तिराहा, टाइगर तिराहा, असम चौराहा (मंडी ओवर ब्रिज की ओर), छतरी चौराहा, गन्ना तिराहा, सुनगढ़ी तिराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, माधोटांडा क्रॉसिंग, सिविल लाइन चौकी बनकटी रोड, नकटादाना चौराहा, यशवंतरी देवी चौराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे।
इन स्थानों पर बनेंगे पार्किंग स्थल
टनकपुर रोड स्थित पीलीभीत बरात घर, वीरांगना अवंती बाई इंटर कॉलेज, यशवंतरी देवी मंदिर परिसर, गांधी स्टेडियम, राम इंटर कॉलेज मैदान, रामलीला मैदान, माधोटांडा पर चिडियादाह मस्जिद के पास, माधोटांडा बाईपास, मंडी समिति में पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
किस विधानसभा में लगेंगी कितनी बसें
मुख्यमंत्री की जनसभा में लाने के लिए 120 बसें सदर विधानसभा क्षेत्र में, 50 बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र, 50 पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र, 25 बसें बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के लिए लगाई जाएगी। अभी बसों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा 500 चार पहिया वाहन लगाएं जाने की व्यवस्था की गई है।

तीन एएसपी भारी पुलिस बल के साथ संभालेंगे सुरक्षा
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए तीन एएसपी लगाए गए हैं। इसके अलावा छह सीओ, 17 इंस्पेक्टर, 100 एसआई, 192 हेड कांस्टेबल और 501 कांस्टेबल 175 महिला सिपाही, 33 ट्रैफिक सफाई और 23 एलआईयू कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed