फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP MP Varun Gandhi raised questions on the government over unemployment issue

वरुण गांधी बोले: एक करोड़ सरकारी पद खाली...नौकरियां क्यों नहीं दे रहे ताकि चुनाव में रेवड़ियां फेंकी जाएं

Mon, 02 Oct 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Oct 2023 04:56 PM IST
सार

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। पहले इतनी परीक्षाएं होती थीं, लेकिन अब जो परीक्षा में बैठता है तो उसका तीन साल बाद रिजल्ट आता है। आधे पेपर तो कैंसिल हो जाते हैं।

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi raised questions on the government over unemployment issue
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि देश में एक करोड़ सरकारी पद खाली हैं। घर घर में बेरोजगार हैं तो नौकरियां क्यों नहीं दे रहे, ताकि पैसा बचाकर चुनाव में रेवड़ियां फेंकी जाएं। आटा-चावल मुफ्त में दिया जाए। रोजगार नहीं मिलेगा, स्थायी कुछ नहीं मिलेगा। दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को बिलसंडा के कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। 

विज्ञापन


वरुण गांधी ने कहा कि राजनीतिक में भ्रष्टाचार बहुत घुस गया है। मैंने आज तक सांसद की तनख्वाह तक नहीं ली है। सरकारी गाड़ी से नहीं चलता हूं। लाभ लेने लगूंगा तो मन की बात बोल नहीं पाऊंगा। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य नेताओं को देखिए। सबने बनने के बाद अपना कितना फायदा किया। उनकी पहले स्थिति क्या थी और आज की स्थिति देखिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: 1600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रिंग रोड, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वरुण गांधी को छोड़कर पीलीभीत के सभी नेता कमीशन खाते हैं, यह सब जनता का पैसा है। मुझे दिखावे की राजनीतिक नहीं करनी। ऐसी राजनीतिक करना है, जिसमें आप लोगों का हिस्सा हो। एक जमाना था, जब उसूलों की राजनीतिक होती थी। देश का नेता कैसा हो महात्मा गंधी या भगत सिंह जैसा हो नारे लगते थे, लेकिन आज का नारा है, देश का नेता कैसा हो, जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा हो।

युवा बेरोजगार घूम रहे हैं- सांसद 

भाजपा सांसद ने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। पहले इतनी परीक्षाएं होती थीं लेकिन अब जो परीक्षा में बैठता है तो तीन साल बाद रिजल्ट आता है। आधे पेपर तो कैंसिल हो जाते हैं। पहले इतनी नौकरियां होती है, लेकिन अब सब सिकुड़ गई हैं, क्योंकि सब प्राइवेट को बेच दिया है। प्राइवेट वाले दिल्ली-मुंबई के लड़के को रखेंगे या बीसलपुर के लड़के को। 

वरुण गांधी ने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों को 10-20 हजार करोड़ का लोन मिलता है, लेकिन यहां आम आदमी के दो लाख का लोन मिलने में प्राण निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दो हिंदुस्तान को नहीं देखना चाहता, जिसमें एक हिंदुस्तान के बच्चे विदेश में पढ़ें और नौकरी पाएं। दूसरे हिंदुस्तान में बच्चों के सपने छोटे हो, स्वास्थ्य भी ठीक न हो। नौकरी भी न मिल पाए। सिकुड़ सिकुड़ कर जीवन कटे।

कई गांवों का किया दौरा 

सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को सुबह सात बजे शंकर साल्वेंट पर जन समस्याएं सुनी। इसके बाद वह बिलसंडा पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के रम्पुरा नत्थू, पैतबोझी, इलाहबांस, पकड़िया, दियूरिया, सनगवां, बड़ागांव, गुलड़िया, सुजनी, पिपरिया संजरपुर, अकबराबाद, कनपरी, जमुनिया आदि गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed