फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP MP Varun Gandhi again targeted the government in Pilibhit

Pilibhit: भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले- भारत माता की जय तभी, जब सबको बराबर के अधिकार मिलेंगे

Fri, 03 Nov 2023 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 06:37 PM IST
सार

सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने बिलसंडा में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता की जय तभी होगी जब सबके सपनों की बराबर कीमत होगी। 

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi again targeted the government in Pilibhit
जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि जो दमन करे और दबाव डाले और लोगों को पीड़ित करे। जो अपनी ताकत का दुरुपयोग कर अत्याचार करे, वह राष्ट्रवादी नहीं हो सकता। चाहे वह कोई भी नारा लगाए। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय तभी होगी जब सबके सपनों की बराबर कीमत होगी। जब सबको बराबर के अधिकार मिलेंगे। भाजपा सांसद ने बढ़ती बेरोजगारी और अग्निवीर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने पहले दिन बिलसंडा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईमानदार नेता कभी अपना जमीर नहीं बेचते। किसी के ऊपर कभी अत्याचार नहीं करते। उनके लिए राजनीति सेवा का माध्यम होती है। वो अपनी ताकत का इस्तेमाल दूसरों को उठाने के लिए करते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सपा को बड़ा झटका, राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी राजनीति आंदोलनकारी- वरुण 
उन्होंने कहा कि इतने साल हमको यहां हो गए, हमने कभी किसी पर अत्याचार नहीं किया, किसी में झगड़ा नहीं करवाया, जबकि राजनीति के ऐसे लोग भी हैं जो अपने स्वार्थ के लिए किसी भी स्तर तक गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीति आंदोलनकारी है। हम चुनाव जीतने और पद की चाह में नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के लिए राजनीति में आए हैं। इस देश को बनाने के लिए राजनीति में आए हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। एक करोड़ सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन बेरोजगार युवा संकट से जूझ रहे हैं। अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए वरुण ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अग्निवीरों से कुछ सेवा लेने के बाद उनके भविष्य के बारे में नहीं सोचा गया। सेना में नौकरी करने के बाद कोई छोटा-मोटा काम करे तो वह उसके लिए अपमानजनक है। 

वरुण गांधी ने पहले दिन बिलसंडा ब्लॉक के ग्राम चरखौला, मझगवां, मरौरी घनश्यामपुर, मार, नवदिया मोहनपुर, भदेन कंजा, अमखेड़ा, जलालपुर मरेना, मन्निया, जयपालपुर शिवुआपुर, करेली, रांठ आदि गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed